शिवराज की बढ़ती मुश्किलें, इस IAS को मुख्यमंत्री बनाने की उठ रही मांग

मध्य प्रदेश में 15 साल सत्ता में रहने वाली बीजेपी सरकार अब मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए जनता से 'आइडिया' मांग रही है। बीजेपी ने प्रदेश की जनता को नारा दिया है 'आइडिया में है दम, पूरा करेंगे हम।' चुनाव में वोट मांगने से पहले भाजपा आईडिया मांग रही है, जबकि चुनावी परिणाम तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी होगी। अब सवाल खड़े होते हैं अगर भाजपा सरकार बनाने में सफल नहीं होती है तो लोगों द्वारा भेजे गए सुझावों का क्या होगा।  

समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी के पास रोचक सुझाव भी पहुंच रहे हैं, कोई भाजपा की नीतियों पर सवाल उठा रहा है तो कोई मुख्यमंत्री बदलने की बात कर रहा है। एक व्यक्ति ने ऐसे ही अपने सुझाव में एक आईएएस अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। अपना आईडिया देते हुए इस शख्स ने कहा विवेक अग्रवाल को मुख्यमंत्री बनाना है।  इसके जवाब में आया आपके सुझाव के लिए धन्यवाद। 
 

More videos

See All