जदयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा-10 साल तक नहीं लड़ूंगा चुनाव, बिहार की सेवा करूंगा

जदयू के नए बने उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने खुद के चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम देते हुए कहा कि मेरा अगले दस साल तक कोई चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ूंगा। जनता की सेवा के इरादे से जदयू में शामिल हुआ हूं। मेरा कोई और लक्ष्य नहीं है।
प्रशांत किशोर सोमवार को युवा औैर छात्र जदयू के चुनिन्दा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक आयोजित थी। इसमें करीब तीन सौ छात्र-युवा शामिल थे। प्रशांत किशोर ने जदयू से जुड़े छात्रों-युवाओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। कहा-जनता के बीच जाइए। उनकी सेवा कीजिए। पांच साल बाद टटोलिएगा कि आप कहां खड़े हैं। खुद पर भरोसा हो तो चुनाव लडि़ए। जरूर कामयाबी मिलेगी।

More videos

See All