अपनी नाकामियों का गुस्सा कर्मचारियों पर निकालना गलत: सतेन्द्र सिंह

एक पुरानी कहावत है एक तो करेला, दूजा नीम चढ़ा। यह कहावत हरियाणा की भाजपा सरकार पर बिल्कुल सटीक बैठती है। एक तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को सरकार और प्रशासन चलाने का पता ही नहीं है कि ये कैसे चलाया जाता है, ऊपर से हर बात पर अडिय़ल रवैया। पिछले सात दिनों से हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम इसका ताजा उदाहरण है। रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों के बावजूद सत्ताधारियों के अडिय़ल रवैये और अनुभवहीनता का परिणाम भुगतना हरियाणा की आम जनता को पड़ रहा है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं आदमपुर से पूर्व प्रत्याशी सतेन्द्र सिंह ने आदमपुर हलके के जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।
सतेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्ता को अपने हाथों से जाता देखकर भाजपाई बौखला गए हैं और अपनी नाकामियों का गुस्सा कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ ज्यादती और शोषण को किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं करेगी। कांग्रेसी नेता ने कहा कि रोडवेज के चक्का जाम के चलते जहां आम जनता बेहाल है वहीं प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांवों से आने वाले छात्र-छात्राएं अपने स्कूल, कॉलेजों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। असल में भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इनकी पार्टी के स्वयं के ही इतने एजेंडे और इवेंट हैं कि भाजपा के मंत्री संतरियों को उन्हीं से फुरसत नहीं है। भाजपा की इन्हीं करतूतों को देखते हुए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा की कमान सौंपने को मन बना लिया है। पिछले दिनों पानीपत में हुई रिकार्ड तोड़ व ऐतिहासिक रैली भविष्य की इसी तस्वीर की गवाह है। सतेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आदेशानुसार हरियाणा में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में जोरशोर से जुटा है। वे स्वयं आदमपुर हलके के गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों के प्रचार व भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। 

More videos

See All