धोनी भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, राजनीति में उतरने की अटकलें तेज

 मिस्टर कूल के नाम से मशहूर क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद राजनीति में हाथ आजमाएंगे। धोनी के भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे की चर्चा राजनीतिक गलियारों में गर्म है। कहां से चुनाव लड़ेंगे इसके भी अलग-अलग कयास। हालांकि धोनी के करीबी लोगों का मानना है कि अभी उनका राजनीति में आने की बात कहना जल्दबाजी होगी
अभी माही का पूरा ध्यान विश्वकप पर है। उसके बाद वह क्या निर्णय लेंगे, यह अभी बताया नहीं जा सकता। इधर, प्रदेश भाजपा को भी इस बारे में कोई खबर नहीं है। खबरों के अनुसार धोनी के साथ साथ गौतम गंभीर के भी भाजपा के पाले में आने की बात कही गई है। गौतम गंभीर दिल्ली से व धोनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में उतर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने दोनों क्रिकेटरों को चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है।

More videos

See All