भाजपा का जम्मू क्षेत्र में वोट बैंक 51 प्रतिशत घटा

भाजपा चाहे जम्मू में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का जश्न मना रही है परन्तु वास्तविकता यह है कि भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। निकाय चुनावों का अगर बारीकी से अध्ययन किया जाए तो जम्मू शहर में पड़ती 3 विधानसभा सीटों में भाजपा के वोट बैंक में 51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा सांबा, कठुआ, ऊधमपुर, डोडा तथा रियासी जिलों में भी अपना प्रभुत्व गंवा चुकी है। 
जम्मू शहर को भाजपा अपना गढ़ समझती थी परन्तु उसमें 51 प्रतिशत की गिरावट आने से भाजपा के अंदर खलबली-सी मच गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2014 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा जम्मू शहर में पड़ती 3 विधानसभा सीटों गांधीनगर, जम्मू पूर्वी तथा जम्मू पश्चिमी में 1,48,081 वोटें हासिल हुई थीं। परन्तु अब सम्पन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की वोटें सिमट कर 72,503 पर आ गई, जोकि विधानसभा चुनावों की तुलना में 75,578 कम बताई गई है। इस तरह जम्मू में भाजपा की वोटें आधे से ज्यादा कम हो गई हैं, जिससे भाजपा के अंदर खलबली-सी मच गई है। 

More videos

See All