दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे बेरी, कर रहे सरकारी स्कूलों का दौरा

‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज झज्जर में प्रैसवार्ता कर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बेरी के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उनके साथ दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद है। जयहिंद ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं ने परिवार जोड़ो अभियान शुरू किया तो जनता ने अपने स्कूलों, अस्पतालों की बदहाली को लेकर शिकायतें रखी। 

जयहिंद ने कहा कि खट्टर सरकार ने सरकारी स्कूलों का सत्यानाश करके रखा हुआ है क्योंकि हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों से हफ्ता वसूली करते हैं। जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक खुद देखकर आए हैं उसे देखते हुए प्रदेश की जनता ने खुद केजरीवाल को न्यौता दिया है कि वह प्रदेश के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करें। 

More videos

See All