पार्टी के प्रचार अभियान को धार देंगे यूपी भाजपा के चार प्रवक्ता

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी भी तरह की कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा को अपने राज्य के नेताओं पर तो भरोसा है ही साथ ही पार्टी के प्रचार अभियान को और धार देने के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा के चार प्रवक्ताओं को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज बताया कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता आलोक अवस्थी को मध्य प्रदेश के शहडोल मंडल में मीडिया प्रबन्धन की जिम्मेदारी दी गयी है।

इसी तरह तरुणकांत को रीवा मंडल में यही दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि शलभमणि त्रिपाठी को ग्वालियर मंडल का जिम्मा सौंपा गया है। राकेश त्रिपाठी को सागर मंडल का प्रभार दिया गया है। ये सभी प्रवक्ता मध्य प्रदेश रवाना हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में आगामी 28 नवम्बर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित होंगे।

More videos

See All