इनेलो की पारिवारिक कलह पर बोले हुड्डा, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा इनेलो का राजनीतिक वजूद

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही बता दिया था कि इनेलो का राजनीतिक वजूद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अब हालात जनता के सामने भी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव तक इनेलो का नाम भी नहीं रहेगा। वह अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो नेता सत्ता प्राप्ति के लिए मुरारी लाल के सपने देख रहे हैं। यही कारण है कि आपस में लड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का विधानसभा में भी व्यवहार ठीक नहीं रहता। लोकतंत्र में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का काम करती है।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज प्रदेश के हालात बिगड़ने लग रहे हैं। विगत दिनों प्रदेश के खिलाड़ियों ने सड़क पर उतरकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। जो खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करते थे, आज उन्हें अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा कि सरकार को तुंरत बातचीत के जरिए कर्मचारियों से किया वादा पूरा करना चाहिए।
 

More videos

See All