#MeToo मामले में कोर्ट पहुंचे एमजे अकबर, पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानी का केस किया है। उन्होंने यह मुकदमा अपने वकीलों करंजवाला एंड कंपनी के माध्यम से किया है। बता दें देशभर में चल रहे मीटू अभियान के तहत कई महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्हीं में से एक हैं प्रिया रमानी। सोमवार को अकबर साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। इससे पहले रविवार को उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

More videos

See All