यूपी-गुजरात के एकता संवाद में बोले योगी-गुजरात देश के विकास का मॉडल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी गुजरात के एकता संवाद की शुरूआत गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के हार्दिक स्वागत से की। उन्होंने कहा कि गुजरात में समरसता का भाव है। अाज गुजरात देश के विकास का मॉडल है। पीएम मोदी ने देश को विकास का मॉडल दिया है। 

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए योगी ने कहा कि गुजरात का विकास होता है तो देश का विकास होता है। समरसता का भाव गुजरात में दिखाई देता है। गुजरात ने देश को बहुत कुछ दिया है। पीएम मोदी की प्रेरणा से रूपाणी ने विकास के मॉडल को आगे बढ़ाया है। गुजरात ने हमें शान से जीने की प्ररेणा दी है। 

वहीं योगी ने गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में बोलते हुए कहा कि पटेल की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिन पर पीएम मोदी मूर्ति का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण समारोह के लिए हमें आमंत्रित किया गया है। यूपी भी इस आयोजन का हिस्सा बनेगा। सरदार पटेल की मूर्ति एकता अखण्डता का प्रतीक है। देश को पटेल का कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी हैं।  

More videos

See All