मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अब भी गठबंधन की आस, सिंधिया ने लिया जिम्मा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ नहीं आने के बसपा के फैसले से प्रभावित न होते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि पार्टी 'अब भी प्रभावी स्थिति में है' और चुनावी राज्य में सभी संभावित साझेदारों के संपर्क में है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे सिंधिया ने यह भी कहा कि '14 साल के कुशासन' के बाद भाजपा को सत्ता से हटाने की पार्टी की योजना को अमली जामा पहनाने के लिये समूचा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ता 'एक साथ काम कर रहे हैं’। 

यह पूछे जाने पर कि क्या बसपा कांग्रेस के वोटों में सेंध लगा सकती है, उन्होंने एक साक्षात्कार में प्रेट्र से कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। स्वाभाविक रूप से गठबंधन के अपने फायदे होते लेकिन आज जो स्थिति है उसके मुताबिक कांग्रेस को मध्य प्रदेश में व्यापक समर्थन है। कार्यकर्ताओं में जोश है और लोग बदलाव के लिये हमारी तरफ देख रहे हैं। इसलिए निश्चित रूप से हम अब भी प्रभावी स्थिति में हैं।'

More videos

See All