इनेलो की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अशोक अरोड़ा फिर प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इेनेलो पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अरोड़ा एक बार फिर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं चौटाला ने राज्य पार्टी के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है।

उन्होंने विधायक जसविंदर सिंह संध, सतवीर वर्मा, ओमप्रकाश माटा, राजिंद्र बिसला पूर्व विधायक और चौधरी सुनील यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. अजय सिंह चौटाला प्रदेश के सेक्रेटरी जनरल के पद पर बने रहेंगे जबकि रामकुमार सैनी भूतपूर्व विधायक, वेद नारंग विधायक, बूटा सिंह लुक्खी और ईश्वर पलाका जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। सेक्रेटरी के पदों पर बलदेव सिंह घनघस, रामकुमार ऐबला और महेंद्र सिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। भूतपूर्व विधायक रामपाल माजरा को संगठन सचिव बनाया गया है।

More videos

See All