पीएम मोदी पर फिर गरजे यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- देश में सब कुछ एक व्यक्ति की मर्जी से हो रहा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आज इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजति कायस्थ सम्मान सम्मेलन में पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और अगर हम नहीं चेते तो देश को बहुत नुकसान होने वाला है. सिन्हा ने कहा कि आज एक बार फिर दुर्योधन और दु:शासन से लड़ने का वक्त आ गया है.
इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ यशवंत सिन्हा के साथ-साथ बीजेपी में लंबे समय से बागी तेवर अख्तियार किए हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मंच साझा किया. यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति पूरी कैबिनेट पर भारी है, कश्मीर में जब राष्ट्रपति शासन लागू हुआ तो आपके गृह मंत्री को भी जानकारी नहीं थी.

More videos

See All