पुंछ में पाक ने तोड़ा युद्धविराम, जवान घायल

पुंछ जिले में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार पाक ने कृष्णा घाटी सेक्टर में बुधवार रात को स्नाइपर से फायरिंग की।
पाक गोलीबारी में घायल जवान की पहचान 5 मेहर के प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उसे मनकोट क्षेत्र के के जी सेक्टर में सोनावली गली पोस्ट पर निशाना बनाया गया। गोली उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी है। जवान को उसके साथियों ने निकट के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया यहां से उसे बाद में राजोरी शिफ्ट कर दिया गया।

More videos

See All