झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्‍नी गीता कोड़ा ने थामा कांग्रेस का दामन

 लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी को झारखंड में विपक्षी गठबंधन बनाने में सफलता मिलती दिख रही है। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड की जगन्नाथपुर सीट से विधायक गीता कोड़ा को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी को गीता कोड़ा के शामिल होने से बड़ा संबल मिला है। विधानसभा में अब कांग्रेस के सदस्‍यों की संख्‍या बढ़कर आठ हो गई है। बता दें कि गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं।वे जगन्‍नाथपुर सीट से विधायक भी हैं।
इधर गुरुवार को झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने आने वाले चुनाव की तैयारियाें और देश-राज्‍य की वर्तमान राजनीति पर चर्चा की।

More videos

See All