चुनाव से पहले BJP विधायक, नगर अध्यक्ष पर केस दर्ज

देश प्रदेश में आचार संहिता लगने के बावजूद भाजपा नेताओं के सिर से सत्ता का नशा नही उतर रहा है। आए दिन कोई ना कोई नेता उल्लंघन कर विवादों में घिर रहा है। ताजा मामला शाजापुर से सामने आया है। यहां भाजपपाईयों ने ढोल-ढमाकों के साथ रैली निकाल दी। जबकी जिले में धारा 144 पहले से ही लागू है। इस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, नगर अध्यक्ष शीतल भावसार समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। दोनों पर धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज हुआ है। कार्रवाई के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस ने प्रशासन की कार्रवाई को निष्पक्ष बताया। 

जिले में धारा 144 लागू है।  इसके साथ ही शनिवार 6अक्टूबर से प्रदेश में आचार संहिता लग गई है। बावजूद इसके मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता हाथ में पार्टी के झंडे व सिर पर टोपी लगाए निकले। रैली के रूप में निकलते हुए उन्होंने ढोल-धमाके के साथ प्रचार किया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस बीच पार्टी नेताओं ने रैली समाप्त की। इसके बाद नायब तहसीलदार संदीप इवने ने कोतवाली थाने में रैली में शामिल विधायक भीमावद व भाजपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ भारतीय प्रकरण दर्ज कराया।

More videos

See All