युवाओं के दम पर बनने जा रही है भाजपा युवा मोर्चा की सरकार-जावडेकर

भारतीय जनता युवा मोर्चा की नव-मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर उपस्थित रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के बल पर बनने जा रही हैं। किसी भी दल की सरकार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। इस बार पुनः युवाओं ने भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा की इस देश में इतिहास गवाह है कि कई बड़े-बड़े आंदोलन तथा सरकार बनाने का काम युवा मोर्चा ने किया तथा युवाओं के कार्यकर्ता दिन-रात काम करने की क्षमता रखते हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा तथा सरकार बनाने के महत्वपूर्ण योगदान रहेंगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। तथा आज कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहिन पार्टी हैं।

More videos

See All