आशीष देशमुख का इस्तीफा स्वीकार, भाजपा में हैं कई असंतुष्ट नेता

काटाेल से विधायक आशीष देशमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। भाजपा के नाराज चल रहे विधायक आशीष देशमुख के इस्तीफे से नागपुर की काटोल विधानसभा की सीट रिक्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने देशमुख का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही काटोल सीट रिक्त होने के संबंध में विधानमंडल की तरफ से 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। काटोल विधानसभा सीट रिक्त होने के बारे में विधानमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सूचित किया है।
काटोल की सीट रिक्त होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव होना तय है। क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने में अभी साल का समय है। देशमुख कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है। आघाड़ी सरकार के समय इस सीट पर कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री अनिल देशमुख चुनाव लड़ते आए हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में आशीष देशमुख ने इस सीटे से अपने चाचा अनिल देशमुख को पराजित किया था।
 

More videos

See All