दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट का कर रहे थे विरोध

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। ऐसा करने वालों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी पिटाई की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने की सपाक्स ने निंदा की है।

बता दें कि हाल ही में सपाक्स पार्टी का गठन हुआ है। संसद में विधेयक लाकर एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने की वजह से सवर्ण वर्ग में नाराजगी है। शनिवार को इसी मुद्दे पर सपाक्स और दूसरे सवर्ण वर्ग के लोग दिग्विजय सिंह का विरोध करने के लिए सड़क पर काले झंडे लेकर उतरे थे। सपाक्स की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह को सपाक्स के लोग काले झंडे दिखा रहे थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। 

More videos

See All