फेसबुक पर की ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तरी त्रिपुरा के धलाई जिले के अम्बासा उप मंडल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। 
त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने रोहिंग्या मामले को लेकर फेसबुक पर बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान ठाकुर पल्ली निवासी तुषार शर्मा के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने इस साल 14 अप्रैल को रोहिंग्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की थी। पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्या बासु ने तीन दिन बाद यानि 17 अप्रैल को विधाननगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की। 

More videos

See All