31 सालों में पहली बार वर्ल्ड एलपीजी फोरम का हिस्सा बने कांग्रेसी नेता सतेन्द्र सिंह

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ऑल इंडिया एल.पी.जी. डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (एन.डब्ल्यू.आर.) के प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने  वर्ल्ड  एल.पी.जी. एसोसिएशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली वार्षिक  वर्ल्ड  एलपीजी फोरम में भाग लिया। 2 से 4 अक्तूबर तक हुई 31वीं  वर्ल्ड  एलपीजी फोरम का मेजबान इस बार अमेरिका का ह्यूस्टन शहर रहा। एलपीजी फोरम में 72 देशों के प्रतिनिधि, 115 एलपीजी कंपनियों के सीईओ के अलावा विभिन्न देशों के मंत्रियों और राजनयिकों ने भाग लिया। तीन दिन चली इस फोरम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 65 विशेषज्ञों व वक्ताओं द्वारा भविष्य में एलपीजी से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विचारों को सांझा किया गया। आने वाले समय की जरूरतों को देखते हुए उत्पादन, वितरण व उपभोग के मामलों को लेकर तकनीकी का भी आदान-प्रदान किया गया। 
केवल आदमपुर हलके ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि सतेन्द्र सिंह  वर्ल्ड  एलपीजी फोरम में शामिल होने वाले पहले हरियाणवी हैं। 31 साल में पहली बार कोई हरियाणवी  वर्ल्ड  एलपीजी फोरम का हिस्सा बना है। फोरम में मौजूद भारत पेट्रोलियम एलपीजी के कार्यकारी निदेशक श्रीनिवास राव व क्षेत्रिय प्रबंधक इंद्रजीत सिंह ने यह रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवाने के लिए सतेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं भी दी। सतेन्द्र सिंह ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि इस फोरम में भाग लेने वाले पहले हरियाणवी हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

More videos

See All