भाजपा पदाधिकारियों ने पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा की तैयारियां देखीं

अजमेर में राजस्थान गौरव यात्रा के समापन अवसर पर 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभा की तैयारियों का विजय संकल्प सभा स्थल (कायर्ड विश्राम स्थल, अजमेर) जायजा लिया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार सहित स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। विजय संकल्प सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने गुरुवार को अजमेर के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में एकत्र करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

More videos

See All