अपने बलिदानी वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के आगे नतमस्तक है राष्ट्र : शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम, सीकर में संभाग स्तरीय पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश की सुरक्षा, सैनिकों के कल्याण एवं देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने भारतीय शिक्षा संकुल, सांवली रोड, बाईपास (सीकर) में सीकर, झुंझनूं और चूरू जिले की 21 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। 
शाह ने विषम परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सेना के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि समग्र राष्ट्र अपने बलिदानी वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम के आगे नतमस्तक है। 

More videos

See All