अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, BJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा है कि ये चुनाव मेरा,आपका और भाजपा का है। भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बडी पार्टी है। इसमें 11 करोड सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के बाद ही बीजेपी यहां तक आई है। आज भाजपा केन्द्र में सत्ता में है। उन्होंने दावा किया कि विश्व की सबसे बडी भाजपा पार्टी है। इसके 11 करोड सदस्य हैं। 

शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पहले भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाती थी। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद ही भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होना बंद होने पर कार्यकर्ता बैठकर जश्न मनाते थे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत के बाद ही सत्ता प्राप्त हुई है। पार्टी हमारी मां है। हमें इसे बनाए रखने के लिए जी-तोडकर मेहनत करनी पडेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्द्रीय मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह राठौड, सांसद सुमेधानन्द आदि मौजूद थे। 

More videos

See All