कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ेंगे किसानों की लड़ाई

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। सीडब्ल्यूसी की यह बैठक वर्धा, महाराष्ट्र में चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को राहुल गांधी किसानों से मिल सकते हैं। राहुल आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश की सीमा पर डटे किसानों को केंद्र सरकार से उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दे सकते हैं।इससे पहले भी राहुल गांधी ने किसानों का साथ दिया है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन में गए थे और यूपीए-टू सरकार के समय में नोएडा से सटे भट्ठा पारसौल में भी किसानों का साथ दिया था।

More videos

See All