मिशन 2019 : सेवाग्राम पहुंचे राहुल गांधी, वर्धा में CWC की बड़ी बैठक

दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती यानी की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस केंन्द्र की बीजेपी सरकार पर बड़ा निशाना साधने के मूड में है। वर्धा की बैठक के जरिए पार्टी महात्मा गांधी की विरासत से नया सियासी अध्याय शुरू होगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से फूंकेगी। इस दौरान पार्टी का पूरा जोर जनता के सामने अपना पक्ष बेहतर तरीके से रखकर पीएम मोदी को घेरने पर केंद्रित होगा। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। 

More videos

See All