गहलोत की पीएम मोदी से मांग, जोधपुर को भी स्मार्ट सिटी घोषित करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को जाेधपुर आगमन पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने उनसे जोधपुर को स्मार्ट सिटी घोषित करने की मांग की है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पीएम मोदी से मांग की कि जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने इसे स्मार्ट सिटी घोषित नहीं होने दिया। दिल्ली रवानगी से पूर्व इस शहर को स्मार्ट सिटी घोषित करके जाएं। बता दें कि कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 

More videos

See All