CM के गढ़ में मुश्किल खड़ी कर सकता है ये युवक, शिवराज ने बेटे को उतारा मैदान में

मध्यप्रदेश में चौथी बार सत्ता में आने के लिये सीएम शिवराज सिंह दिन रात एक किए हुए हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिये वे जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एमपी में इस बार 200 पार का नारा दिया है। शिवराज इस नारे को साकार करने के लिए जोर-शोर से चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

ऐसे में उन्होंने अपने गृह जिले की जिम्मेदारी अपने बेटे कार्तिकेय चौहान को सौंपी है। कार्तिकेय अपना पूरा समय बुधनी विधानसभा क्षेत्र में ही बिता रहे हैं। यही नहीं कार्यकर्ता महाकुभ में उन्हें बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठे देखा गया था।

More videos

See All