राजस्थान गौरव यात्रा: 24 सितंबर को सीएम फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर में

जयपुर सम्भाग में 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलने वाली ‘‘राजस्थान गौरव यात्रा’’ के पाँचवे दिन (24 सितम्बर, 2018) को प्रातः 10.30 बजे मण्डावा विधानसभा के मण्डावा से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैलीकाॅप्टर द्वारा यात्रा प्रारम्भ कर प्रातः 11.00 बजे फतेहपुर विधानसभा के फतेहपुर में, दोपहर 1.00 बजे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के लक्ष्मणगढ़ में पहुँचेंगी, जहाँ पर आमसभा को सम्बोधित करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे धोद विधानसभा के रसीदपुरा में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। दोपहर 3.00 बजे सीकर विधानसभा के सीकर में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी आमसभा को सम्बोधित करेंगी। सायं 5.30 बजे दाँतारामगढ़ विधानसभा के पलसाना बाईपास एवं सायं 6.00 बजे खण्डेला विधानसभा के रींगस बाईपास में राजस्थान गौरव यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इस तरह जयपुर सम्भाग के पाँच जिलों की इस पाँचवें चरण की ‘‘राजस्थान गौरव यात्रा’’ का समापन होगा। इस दिन राजस्थान गौरव यात्रा 126 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

More videos

See All