एक देश एक चुनाव के लिए शेष कार्यकाल छोड़ने को तैयार : जयराम

सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना शेष कार्यकाल छोड़ने को तैयार हैं। कहा कि अगर देशहित के लिए उन्हें अपना पद छोड़ना पड़े तो वह तैयार हैं।शनिवार को हिमाचल विधानसभा में आयोजित एक देश एक चुनाव विषय पर चर्चा के लिए आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र चार की कार्यशाला के दौरान जयराम ने देशहित को सर्वोपरि बताते हुए बड़ा एलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लगातार चुनावी चक्र चलते रहने से ही हर प्रदेश में विकास कुंद होता है। ऐसे में अगर एक बार एक साथ चुनाव हो जाएं तो उसके बाद बचे हुए समय में सरकारें बेहतर काम कर सकती हैं। 

More videos

See All