कांग्रेस को केवल सपने देखने का शौक, भाजपा को उसे पूरा करने का: शाह

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें केवल सपने देखने का शौक है। भाजपा को सपने पूरा करने का शौक है। वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का स्वप्न देख रहे हैं। राजधानी के थोक बाजार डुमरतराई में आयोजित कार्यक्रम में शाह शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ दौरे पर वह सिंधी वोटों को लुभाने में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 65 प्लस का लक्ष्य बनाने को कहा।
65 सीट से कम पर विजय को नहीं मानेंगे जीत
  1. एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर माना एयरपोर्ट पर पहुंचे शाह का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल ने शाह का वेलकम किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर समर्थकों का भारी हुजूम भी देखने को मिला।
  2. अमित शाह ने कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में मूल समेत उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अमित शाह ने शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से जीत का आह्वान करते हुए कहा कि आपलोगों ने जीत का संकल्प लिया है, लेकिन इस बार एक, दो, तीन, चार सीटों से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेंकना है। हमें पूरे 65 सीट पर जीत हासिल करनी है। 65 सीट से कम सीट पर विजय को हम विजय नहीं मानेंगे।
  3. अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में सीमा पर क्या हालात थे, वो सबने देखे हैं। पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और उस वक्त प्रधानमंत्री मौनी बाबा चुप रहते थे। वहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखा दिया।

More videos

See All