मुख्यमंत्री ने प्रभात तारा मैदान जाकर तैयारियों की समीक्षा; झारखण्ड मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितम्बर को 11:30 बजे रांची के प्रभात तारा मैदान में जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने आज फिर तैयारियों की समीक्षा की। प्रभात तारा मैदान में मुख्यमंत्री ने जाकर मुख्य सचिव और आला अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायज़ा लिया। इसके बाद झारखण्ड मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के शुभारंभ कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कहा- किसी को भी न हो परेशानी
  1. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने में किसी को भी परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रांची आयेंगे। विशेष इंतजाम करें। एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत की शुरुआत के साथ ही कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेज पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा। रांची के साथ ही कोडरमा, चाईबासा, पलामू के लोगों से प्रधानमंत्री सीधे जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के अलावा 10 हेल्थ वेलनेस सेंटर की शुरुआत भी होगी। प्रधानमंत्री जी अपने हाथ से आयुष्मान भारत के पांच लाभुकों को गोल्डन कार्ड सौंपेंगे।
  2. पूरे रांची में साफ-सफाई को दें प्राथमिकता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ साथ संपूर्ण रांची में साफ-सफाई को प्राथमिकता दें। न केवल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अपितु प्रतिदिन सफाई पूरे शहर की जाए। रात में ही एकत्रित कूड़ा हटा लिया जाए। एक एक सुपरवाइजर के साथ 3-4 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए जो पूरे शहर में एक निश्चित दूरी पर साफ सफाई के लिए अपनी जिम्मेवारी समझे। 

More videos

See All