गहलोत के मंत्रियों को टीवी पर नोटों के बंडल लेते हुए पूरे देश ने देखा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्टतम सरकार थी जिसमें उनके तीन-तीन मंत्रियों को टीवी पर नोटों के बंडल लेते हुए पूरे देश ने देखा था और आज वो ही हम पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हम ऐसे झूठे आरोपों की नहीं, प्रदेश की जनता की परवाह करते हैं। काम करने में विश्वास करते हैं जो हमने इन साढे़ चार सालों में करके भी दिखाया है। इतना तो कांग्रेस अपने पूरे 50 साल में भी नहीं कर पाई। राजे सोमवार को केशवरायपाटन, हिण्डौली और बूंदी में आमसभाओं को संबोधित कर रही थीं। 

उन्होंने कहा कि हमने भामाशाह कार्ड के माध्यम से महिला को परिवार का मुखिया बनाया तो इनको प्रोबलम हो गई। महिलाओं के खातों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा जमा कराया तो प्रोबलम हो गई। हमने महिलाओं को आत्म निर्भर, स्वावलम्बी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया तो इन्हें प्रोबलम हो गई। क्या भामाशाह योजना के माध्यम से भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करना सही नहीं है। सच्चाई तो यह है कि इनको महिलाओं की तरक्की पसंद नहीं है। इसलिए महिलाओं को समर्पित हमारी योजनाओं का वह विरोध कर रहे हैं। 
 

More videos

See All