कांग्रेस को असली समस्‍या बसपा व इनेलो गठजोड़ से, इसी कारण किया तमाशा : अरोड़ा

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रधान डॉ. अश्‍ाोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस काे हरियाणा में इनेलाे और बसपा के गठजोड़ से परेशानी है। पिछले दिनों विधानसभा और उसके बाहर इसी कारण कांग्रेस विधायक करण दलाल ने ऐसा माहौल बनाया और तमाशा किया। जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण था। उन्‍होंने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल की गोहाना में होनेवाली सम्मान दिवस रैली अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगी। इसमें मुख्य रूप से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे।
वह यहां डबवाली रोड़ स्थित इनेलो जिला पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस माैके पर सांसद दुष्यंत चौटाला आैर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत भी मौजूद थे। अरोड़ा ने कहा कि रैली के माध्यम से लाखों लोग चौ. देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेंगे। लाेग केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ रोष भी जताएंगे।

More videos

See All