अशोक तंवर को महिला कांग्रेस की दो टूक, आप अपना प्रोग्राम करो, हम अपना करेंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को महिला कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया है। अब महिला कांग्रेस का कार्यक्रम पंचकूला में होगा। शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा महिला कांग्रेस की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान महिला कांग्रेस ने अपना अलग से झंडा भी लॉन्च किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के उस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया जिसमें में तंवर ने महिला कांग्रेस को 30 सितम्बर को पानीपत में होने वाली पोल खोल, हल्ला बोल रैली का निमंत्रण दिया था।
महिला कांग्रेस का अब उसी दिन पंचकूला में महिला अधिकार रथयात्रा का आयोजन किया जायेगा। बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े नेताओं ने शामिल होने की हामी भर ली है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव करेंगी।

More videos

See All