सफाई अभियान की शुरूआत में केवल मंत्री के लिए आए दस्ताने और मास्क

रोहतक में आज सफाई अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरूआत प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने झाडू लगाकर की। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सबसे बड़ी हैरानी की बत तो ये रही कि मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं को तो मास्क और दस्ताने मिले लेकिन सफाई कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं मिली। मंत्री महोदय झाडू तो लगा रहे थे लेकिन गंदगी ज्यों की त्यों नजर आई।
मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी हाथ में झाडू लेकर सफाई करते नजर आए लेकिन सफाई के नाम पर केवल लीपापोती हुई। वहीं कर्मचारियों को मास्क ना दिये जाने पर मंत्री ग्रोवर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को झाडू और मास्क के लिये अलग से फंड दिया जाता है। इसके अलावा वर्दी तक कर्मचारियों को दी जाती है।

More videos

See All