योगेंद्र यादव का चेतावनी धरना, 1950 रुपये से कम नही बेचेंगे किसान अपना बाजरा

रेवाड़ी की अनाज मंडी में एक बार फ़िर सरकार के ख़िलाफ़ गरजे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय सयोंजक एवं किसानों के मसीहा योगेंद्र यादव ने चेतावनी धरने का आगाज़ करते हुए कहा कि अब नही होने देंगे किसानों के साथ धोखा। 1950 से एक रुपया कम पर भी नही बेचेंगे बाजरा। यह सरकार के लिए स्वराज इंडिया की चेतावनी है कि यदि सरकार के किसानों के साथ कोई वादा खिलाफी की तो अनिश्चितकाल के लिए प्रदेशभर के किसानों के साथ धरने पर बैठ जायेगें। 
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा वादा खिलाफी और धोखे के अलावा कुछ नही किया और अबकी बार बाजरे का दाम 1950 रुपये से कम किसी भी कीमत पर नही लेंगे। अब प्रदेश का किसान जाग चुका है और सरकार की नीयत और नीतियों से वाकिफ हो चुका है। सरकार को चाहिए कि बाजरे की फ़सल मंडी में आने वाली है। इससे पहले खरीदने के सभी इंतजाम पुख़्ता कर ले। बटाई और मज़दूरी पर काम करने वाले किसानों को भी सरकार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य दें। मंडियों में फ़सल को सुरक्षित रखने के पूरे इंतजाम करें ताकि किसानों को किसी भी तरह से नुकसान ना उठाना पड़े। 

More videos

See All