केरल बाढ़: प्रदेश भर में 100 स्थानों पर सहायता राशि जुटाएंगे भाजपाई

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने केरल में आई बाढ़ पर गहरी ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल में जल प्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस आपदा से प्रभावित एवं पीड़ित परिवारों के लिए भाजपा प्रदेश भर में करीब 100 स्थानों पर जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर धन संग्रह अभियान चला रही है, जिसकी शुरूआत मलिक ने वीरवार को अमृतसर से की।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय हाल गेट से हजारों भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों, उद्योगपतियों से सहायता राशि एकत्रित की। इस दौरान मलिक ने कहा कि केरल में इस आपदा से वहां पर भारी संख्या में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश भर के पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी सहयोग की अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ पीढि़तों की मदद करने के लिए आगे आएं।

More videos

See All