राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलने आज केरल जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे से लौटकर मंगलवार को सीधे केरल जाएंगे। राहुल करीब एक सप्ताह विभिन्न देशों की यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटने के बजाय पहले केरल जा रहे हैं। राहुल ने ट्वीट कर केरल यात्रा की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वे वहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को दौरा करेंगे और राहत कैंपों में रह रहे लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित और पीड़ित मछुआरा समुदाय, बाढ़ में मदद पहुंचा रहे लोगों और जरूरतमंदों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। राहुल लगातार ट्वीट के माध्मय से केरल में आई बाढ़ के बाद वहां के लोगों को भेदभाव बिना पर्याप्त राहत की मांग करते रहे हैं।  

More videos

See All