थराली विधायक मुन्नी देवी का मामला पहुंचा हार्इकोर्ट, नोटिस जारी

चमोली जिले की थराली सीट से उपचुनाव में निर्वाचित भाजपा विधायक मुन्नी देवी शाह का विधायक के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का कामकाज संभालने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में विधायक, राज्य सरकार, जिला पंचायत चमोली व अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को की जाएगी।
थराली के विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह निर्वाचित हुई थीं। मुन्नी देवी जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। उनके विधायक चुने जाने के बाद दस अगस्त को जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह ने अध्यक्ष का चार्ज संभाल लिया। हालांकि, आरोप था कि उपाध्यक्ष ने जबरन चार्ज संभाला था।

More videos

See All