राहुल गांधी ने दीपक राठौर को दी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के युवा नेता दीपक राठौर को मिजोरम की अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें मिजोरम के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के राजपाल बिष्ट को भी कमेटी सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने यह दोनों नियुक्तियां की हैं। मौजूदा समय में राठौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक हैं।

More videos

See All