बसपा के साथ गठबंधन नहीं चाहता राजस्थान कांग्रेस का नेतृत्व !

करीब 4 माह बाद होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा)के साथ तालमेल को लेकर कांग्रेस में असमंजस के हालात है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी सहित कई नेता जहां बसपा के साथ तालमेल के पक्ष में नहीं है,वहीं पार्टी आलाकमान बसपा के साथ चुनावी गठबंधन के पक्ष में है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के परम्परागत वोट बैंक दलित और ओबीसी वर्ग के भाजपा की तरफ बढ़ते झुकाव को रोकने के लिए बसपा के साथ तालमेल के पक्ष में है। हालांकि गहलोत खुलकर इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे,लेकिन उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी राय से अवगत करवा दिया है।
 

More videos

See All