केरल बाढ़ः अरविंद कजेरीवाल ने कहा, AAP पार्टी के सभी MLA, MP पीड़ितों के लिए दान करें एक महीने की सैलरी

केरल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पार्टी के सभी विधायक और सांसद पीड़ितों के लिए एक-एक महीने की सैलरी दान कर दें। अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपील करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री एक महीने की सैलरी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेट करेंगे।' बता दें कि राज्य में बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण सूबे 324 लोगों की जान चली गई है।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अपनी ओर से केरल पीड़ितों के 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। केजरीवाल ने लोगों से संकट में फंसे राज्य के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील की थी।

More videos

See All