हजारीबाग: 41 साल बाद 85 गांवों को सिंचित करेगी कोनार परियोजना, 150 किमी होगी नहर की लंबाई

झारखंड की महत्वाकांक्षी कोनार सिंचाई परियोजना उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के तीन जिले हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह के लिए सबसे बड़ी सौगात है। इस परियोजना को यहां तक पहुंचने में 41 वर्ष लग गए। संयुक्त बिहार के तत्कालीन राज्यपाल जगन्नाथ कौशल ने बनासो के उत्तरी छोर गरहमुर्गी के पास इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका काम जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दक्षिण दिशा से इसका पानी प्रवाहित होगा और उत्तर वाहिनी गंगा की तरह बहते हुए तीन जिले की 62 हजार सात सौ 90 हेक्टेयर जमीन सिंचित करेगा। आज से 41 वर्ष पूर्व इस योजना की प्राक्कलित राशि 11. 43 करोड़ रुपए थी। जो देरी के कारण बढ़कर 21 सौ करोड़ तक पहुंच गई। विभाग के अनुसार इस साल के अंत तक किसानों को कोनार परियोजना की तीन नहर के जरिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

More videos

See All