अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, शोक में रखे बाजार बंद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सूबे के अधिकांश स्‍थानों पर शोक सभाएं हुईं। भाजपाइयों, व्यापार मंडल, आम लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकांश जगह शोक में व्‍यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। देहरादून में भाजपा महानगर कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा के विधायक मुन्ना सिंह, विनोद चमोली, खजानदास समेत अन्य नेताओं ने अटल बिहरी को श्रद्धांजलि दी।
वि‍कासनगर में व्यापारियों ने पहाड़ी गली चौक पर शोक सभा की। शोक सभा में जनसंघ में रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल ने वर्ष 1952 में अटल बिहारी के विकासनगर आने के दौरान के संस्मरण सुनाए। सेलाकुई नगर पंचायत के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सहसपुर मंडल भारतीय जनता पार्टी व व्यापार मंडल नगर पंचायत सेलाकुई के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा दुर्गा कांपलेक्स में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More videos

See All