उत्तराखंड सदैव अटल बिहारी वाजपेयी का आभारी रहेगा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। उत्तराखंड से विशेष लगाव होने के नाते उत्तराखंड की जनता उनकी सदैव आभारी रहेगी।
 गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। वह मसूरी, देहरादून व नैनीताल आते रहते थे। उन्होंने न केवल अलग राज्य का निर्माण किया बल्कि विशेष राज्य का दर्जा भी दिया। उत्तरकाशी की सुरक्षा एवं गंगोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की सुविधा के अलावा वरुणावत पर्वत भूस्खलन के उपचार के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति के पुरोधा थे, उनके विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। 

More videos

See All