मैं राजनीतिक व सामाजिक तौर पर अनाथ हो गया : शत्रुघ्न सिन्हा

राजनीतिक व सामाजिक तौर पर आज मैं अनाथ हो गया हूं। मैंने अपना 'गॉड फादर' खो दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे और उनके निधन के साथ ही भारतीय राजनीति के एक युग का भी अंत हो गया।
उनका दृढ़निश्चयी स्वभाव, कवि ह्रदय व्यक्तित्व, गजब की हाजिर जवाबी, कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में भी व्यंग्य और कटाक्ष जो गंभीर माहौल को भी हल्का कर दे, उनका राजनीतिक साहस और प्रशासनिक क्षमता भारत के इतिहास में युगों-युगों तक याद किया जाएगा। 

More videos

See All