डिजिटल अर्थव्यवस्था के 2022 तक दस खरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान: प्रसाद

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के 2022 तक 10 खरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है जिससे देश के बेरोजगार युवाओं के लिए 75 लाख से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। प्रसाद ने देश में डिजिटल क्रांति में पूर्वोत्तर को एक अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों का जीवन बदलने और जीवन को आसान बनाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने पर जोर दिया जा रहा है। 
उन्होंने यहां ‘डिजिटल विजन डॉक्यूमेंट 2022- नॉर्थ ईस्ट’ जारी करने के बाद कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो रही है और भारत की डिजिटल यात्रा के बड़े हिस्से को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट जैसे नए रुझानों से प्रेरित हो रही है। इससे पहले प्रसाद और असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने बोंगरा जिले की टेक सिटी में सामान्य सुविधा केंद्र और स्मार्ट मीटर निर्माण संयंत्र की नींव रखी।
माजुली में पूर्वोत्तर बीपीओ प्रमोशन स्कीम के तहत एक बीपीओ केंद्र का उद्घाटन किया गया। डिजिटल नॉर्थ ईस्ट विजन 2022 जारी करने के दौरान, पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गईं। राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के लिए एक सुरक्षित और सुगम वेबसाइट सेवा की वेबसाइट लॉन्च की। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए स्टेट माईजीओवी पोर्टल लॉन्च किए गए। 

More videos

See All