सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा कर रही जनता को गुमराह : राजभर

प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएं। जनता को सरकार की नाकामी बताएं। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार सिर्फ घोषणा करती है, यह बात मतदाता भी समझ चुके हैं।
यह बात बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने कही। उन्होंने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। गांधी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हुई बैठक में राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। भाजपा सरकार का बहुत विरोध है और जनता बदलाव चाहती है। कमर कस तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए कहा।

More videos

See All