अमर सिंह में माहौल को बदलने की हैसियत, सपा उन्हें समझ नहीं पाई: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में अमर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा- अमर सिंह की हैसियत है कि वो माहौल बना देते हैं। उनके पास बड़ा तंत्र है जो माहौल को बदल सकता है। सपा को खड़ा करने वाले वही हैं। उनको पार्टी के लोग उनको ठीक से समझ नहीं पाए। वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले विवाद पर भी योगी सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से तंज कसा। उन्होंने कहा "जब भी हम या कोई अन्य सरकारी आवास में ठहरता है तो जाने के बाद जांच होती है। कहीं कोई कुण्डी, जग या तौलिया लेकर तो नहीं भागा। लेकिन इतने दिन बाद जांच आखिर क्यों हुई?

More videos

See All